South Africa vs Australia 1st Test Match Prediction: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 09 अक्टूबर को किंग्समीड स्टेडियम, डरबन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था। ये मुकाबला सिडनी के मैदान पर हुआ था जो कि पांचदिनों के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर उस्मान ख्वाजा थे, जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 195 रन बनाए थे।

SA vs AUS 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - किंग्समीड, डरबन

Kingsmead, Durban Pitch Report

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 47 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 20 पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां टेस्ट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 295 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 255 रन, तीसरी इनिंग में 260 रन और चौथी इनिग में 199 रन हो जाता है।

Advertisement

SA vs AUS Test Head To Head Record

कुल - 102
साउथ अफ्रीका - 27
ऑस्ट्रेलिया - 54
ड्रॉ - 21

SA vs AUS 1st Test : Where to Watch?

Advertisement

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs AUS 1st Test: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

South Africa vs Australia 1st Test Probable Playing XI

South Africa Test Probable Playing XI: रियान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, काइल वेरन्ने (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन,  केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

Australia Test Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, मैट रेन्शॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस/कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर/स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Advertisement

South Africa vs Australia Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA vs AUS 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Australia Match Preview

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार