South Africa vs Australia 3rd ODI Match Prediction: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को सेनवेस पार्क, पॉचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 365 रन डिफेंड किए और ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो डेविड मिलर (93 गेंदों पर 142 रन) और टेम्बा बावुमा(116 गेंदों पर 103 रन) थे, जिन्होंने शतकीय पारी खेली।
SA vs AUS 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 30 सितंबर 2026
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - सेनवेस पार्क, पॉचेफस्ट्रूम
Senwes Park, Potchefstroom Pitch Report
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 48 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 25 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को स्कोर बोर्ड पर कम से कम 250 रन टांगने होंगे।
SA vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 115
साउथ अफ्रीका - 59
ऑस्ट्रेलिया - 52
बेनतीजा - 01
टाई - 03
SA vs AUS 3rd ODI : Where to Watch?
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
SA vs AUS 3rd ODI: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका की टीम से मैथ्यू ब्रीत्ज़के, टेम्बा बावुम, डेविड मिलर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
South Africa vs Australia 3rd ODI Probable Playing XI
South Africa ODI Probable Playing XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन/ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, डुआन यानसेन/कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ब्योर्न फॉर्टुइन, लिजाद विलियम्स।
Australia ODI Probable Playing XI: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेन्शॉ, कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स/जेवियर बार्टलेट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा।
South Africa vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA vs AUS 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।