दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर भी मेज़बान टीम की पकड़ मज़बूत हो चुकी है। पहली पारी में 453 रन बनाने के बाद अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को उनकी पहली पारी में सिर्फ 217 रनों पर ढेर कर दिया। इस तरह पहली पारी में अफ्रीकी टीम को 236 रनों की बढ़त मिल गई। हालांकि, इसके बाद जब दोबारा अफ्रीकी टीम बल्लेबाज़ी के लिए आई तो एक मज़ेदार घटना देखने को मिली।

Advertisement

अफ्रीकी टीम के लिए डीन एल्गर और सरेल इर्वी ओपनिंग करने के लिए आए और बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन पहला ओवर डालने आए। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर इर्वी आउट हो सकते थे लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े मेहंदी हसन को गेंद ही नहीं दिखी। जी हां, लाइट के कारण मेहंदी गेंद नहीं देख पाए जबकि उन्हें हिलने की भी जरूरत नहीं थी और गेंद सीधा उनके पेट पर जा लगी।

Advertisement

जैसे ही गेंद उनके पेट पर लगी वो नीचे गिर गए और दर्द से कराहते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इसके बाद इर्वी ने 66 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली और इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। अगर इस सीरीज की बात करें तो पहला मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश के पास सीरीज बचाने का ये आखिरी मौका था लेकिन लगता है कि वो ये मौका भी चूक गए।

बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी पूरी टेस्ट सीरीज में नाकाम साबित हुई है। अगर इक्का दुक्का अच्छी पारियों को छोड़ दिया जाए तो बांग्लादेश ने अपने प्रदर्शन से निराश ही किया है। इस टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश के लिए सीनियर खिलाड़ी मुश्फिकर रहीम ने 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी बांग्लादेश को एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार