टी-20 वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच 27 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

BAN vs SA: Match Preview

साउथ अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही है। अफ्रीकी टीम का पहला मैच जिम्बाब्वे के साथ था, लेकिन यह मैच बारिश के कारण धूल गया। हालांकि इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 18 गेंदों पर 47 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी फॉर्म को साबित कर दिया है। राइली रूसो, एडन मार्कराम, डेविड मिलर, और ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में साउथ अफ्रीका के पास एक तगड़ा बैटिंग लाइनअप है।

बारिश बाधित मैच में लुंगी नगिडी टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। नगिडी ने 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं वेन पार्नेल ने अपने दो ओवर में महज़ 6 रन देकर 1 सफलता हासिल की। एनरिक नॉर्खिया ने भी सिर्फ 10 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। कगिसो रबाडा कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सके थे।

बांग्लादेश ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है, लेकिन इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ लिटन दास(09) और शाकिब अल हसन(07) अच्छे रन नहीं बना सके थे। अफिफ हुसैन(38), नाजमुल हुसैन(25), और मोसाद्देन हुसैन(20) की पारियों के दम पर टीम ने 144 रन बनाए थे।

गेंदबाज़ों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। तस्कीन अहमद ने चार विकेट अपने नाम किए थे। वहीं हसन महमूद ने अपने कोट के चार ओवर में महज़ 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। शाकिब और सोम्या सरकार ने भी एक-एक विकेट चटकाया था।

BAN vs SA: Match Details

दिन – गुरुवार, अक्टूबर 27, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 08:30 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

BAN vs SA: Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश से बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। यही वज़ह है अफ्रीकी टीम मैच में फेवरेट रहेगी।

BAN vs SA Head-to-Head

कुल – 07
साउथ अफ्रीका – 07
बांग्लादेश – 00

BAN vs SA: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

BAN vs SA Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

BAN vs SA Probable Playing XI

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटीपर), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

BAN vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, नुरुल हसन
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, राइली रूसो, अफिफ हुसैन, लिटन दास
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन, एडेन मार्कराम
गेंदबाज - तस्कीन अहमद, कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार