दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली की वापसी के साथ ही हनुमा विहारी का बाहर होना तय था। लेकिन क्या हनुमा के साथ जो कुछ भी हो रहा है वो सही हो रहा है! दाएं हाथ का ये बल्लेबाज, जिसने पिछले एक साल में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला और उसमें भी खुद को साबित किया, इसके बावजूद उन्हें ही कोहली के लिए रास्ता बनाना पड़ा।

Advertisement

हनुमा विहारी के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा जमकर फूट रहा है क्योंकि कई फैंस का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे में से किसी एक की जगह विहारी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता था लेकिन लगता है कि विराट कोहली की सोच फैंस से थोड़ा अलग है।

Advertisement

अगर पिछले टेस्ट में विहारी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में अहम 40 नाबाद रन बनाए थे। वहीं, अगर उनके करियर की बात करें तो उनके अब तक के 13 टेस्ट मैचों में से 12 टेस्ट तो विदेशी धरती पर खेले गए हैं। इस दौरान ये 28 वर्षीय बल्लेबाज़ 34.2 की औसत से 684 रन बनाने में सफल रहा है।इसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक भी शामिल हैं।

ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर विहारी की फॉर्म को इस समय इस्तेमाल नहीं किया गया तो कब करेंगे। क्योंकि आप सब जानते हैं कि भारत में 30 साल के बाद खिलाड़ी को सीनियर कहा जाने लगता है और फिर इक्का-दुक्का खराब प्रदर्शन के बाद ही उन्हें बाहर भी निकाल दिया जाता है और विहारी तो वैसे भी 28 साल के हो चुके हैं। ऐसे में फैंस जो अपनी भड़ास निकाल रहे हैं वो बिल्कुल सही हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि फैंस किस तरह भड़के हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार