टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है, जिसका पहला मुकाबला 19 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरूआ करना चाहेंगी।

Advertisement

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल और अनुभवी शिखर धवन का ओपनिंग करना लगभग तय है। नंबर तीन बल्लेबाज होंगे विराट कोहली, वनडे में कप्तानी से हटाए जाने के बाद इस फॉर्मेट में यह उनका पहला मुकाबला होगा। कोहली अब तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तानी से हट चुके हैं। 

Advertisement

नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेली गई अपनी आखिरी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। तीन मैचों में 124 रन बनाकर उन्हों मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट के चलते श्रेयस अय्यर पिछले साल काफी समय टीम से बाहर रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी डेब्यू टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़ा।

ऋषभ पंत तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है।

बतौर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर या शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। ठाकुर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट में 12 विकेट चटकाए, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत शायद उन्हें आराम दिया जा सकता है। वहीं अय्यर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है, क्योंकि रविचंद्रन अश्विन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर सके। तीन टेस्ट में उनके खाते में तीन विकेट ही आए, साथ ही उन्होंने जून 2017 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला।

उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे। मोहम्मद सिराज के फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर उनके साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी संभालेंगे।   

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए संभावित भारतीय टीम

Advertisement

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर/ वेंकटेश अय्यर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार