दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में बेशक विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं लेकिन वो फैंस को ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं होने दे रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट कोहली को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अपने कप्तान वाले अंदाज़ में गेंदबाज़ शमी को टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। ये घटना अफ्रीकी पारी के 47वें ओवर में देखने को मिली।

Advertisement

विराट कोहली का ये टेस्ट मैैच नहीं खेलना भारतीय टीम को काफी खला है क्योंकि टीम इंडिया इस टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 202 रनों पर ही ढेर हो गई थी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ विराट की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 229 रनों पर खत्म हुई जिसका मतलब ये था कि अफ्रीकी टीम 27 रनों की मामूली बढ़त लेने में सफल हुई। अब ये टेस्ट मैच किस दिशा में मुड़ेगा इसका फैसला दोनों टीमों का दूसरी पारी में प्रदर्शन तय करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार