टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच सोमवार(24 अक्टूबर) को खेला जाएगा। 

Advertisement

SA vs ZIM: Match Preview

साउथ अफ्रीका काफी बैलेंस टीम नज़र आ रही है। वॉर्मअप मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड को 09 विकेट से हराया था। इस मैच में राइली रूसो ने अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए 32 गेंदों पर 54 रन जड़े थे। रिजा हेंड्रिक्स ने 27 रनों की पारी खेली थी। वहीं एडन मार्करम ने 16 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने 99 रनों का लक्ष्य महज़ 11.2 ओवर में प्राप्त कर लिया था। डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, और क्विंटन डी कॉक के रूप में टीम के पास एक शानदार बैटिंग लाइनअप है।

वॉर्मअप गेम में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ा था। केशव महाराज ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं वेन पार्नेल और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट चटकाए थे। मार्को यानसेन, एडन मार्करम, और कगिसो रबाडा ने भी एक-एक विकेट चटकाया था।

राउंड-1 के ग्रुप बी को जिम्बाब्वे ने टॉप किया था। जिम्बाब्वे को तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल हुई थी। राउंड-1 के दौरान जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन सिकंदर रज़ा ने बनाए थे। रज़ा ने 3 मैचों में 45 की औसत से 136 रन जड़े थे, लेकिन उनके अलावा ओर कोई बल्लेबाज़ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। कप्तान क्रेंग एर्विन(67) ल्यूक जोंगवे(49), और मेधेरवे(49) ने भी कुछ रन बनाए हैं, लेकिन यह आंकड़ें प्रभावित नहीं करते।

टीम के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्लेसिंग मुजारबानी ने टूर्नामेंट में अब तक 6 विकेट चटकाए हैं। स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा ने 5 विकेट हासिल किए हैं। वहीं तेंडई चतारा और रिचर्ड नगारवा ने 4-4 विकेट अपने नाम किए हैं। सीन विलियम्स ने दो विकेट झटके है।

SA vs ZIM: Match Details

दिन – सोमवार, अक्टूबर 24, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 01: 30 बजे
वेन्यू – बैलेरीव ओवल

SA vs ZIM: Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम बेहतरीन फॉर्म में है और काफी बैलेंस में नज़र आ रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका फेवरेट रहेगी।

SA vs ZIM: Head-to-Head

कुल – 06
साउथ अफ्रीका – 05
जिम्बाब्वे – 00
बेनतीजा - 01

SA vs ZIM: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs ZIM: Team News

मैच से जुड़ा कोई भी नया अपडेट टीमों की तरफ से शेयर नहीं किया गया है।

SA vs ZIM: Probable Playing XI

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी

SA vs ZIM: Fantasy XI

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, रेजिस चकाब्वा
बल्लेबाज़- डेविड मिलर, राइली रूसो, क्रेग एर्विन
ऑलराउंडर- सिकंदर रजा, एडेन मार्कराम
गेंदबाज- ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, कैगिसो रबाडा, वेन पार्नेल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार