आगामी SA20 2025 सीजन के लिए, एमआई केप टाउन ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं MI ने सैम करन, ओली स्टोन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियो को रिलीज कर दिया है। 

Advertisement

पिछले महीने, खबर आयी थी कि स्टोक्स को एमआई केपटाउन ने लगभग 8.6 करोड़ रुपये की भारी रकम पर अपने साथ जोड़ा है। आपको बता दे कि MI पिछले दो सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही थी। SA20 का तीसरा सीजन 2025 में 9 जनवरी से 8 फरवरी तक होने वाला है। ऑक्शन सितंबर में हो सकता है।

एमआई केप टाउन ने बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़कर शानदार काम किया है। ऑलराउंडर वर्तमान में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहा है। स्टोक्स आखिरी बार इंग्लैंड के लिए T20I में नवंबर 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे जब उन्होंने इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि स्टोक्स इस समय घायल हैं, ईसीबी ने सूचित किया है कि इंग्लिश कप्तान अक्टूबर में पाकिस्तान के टेस्ट दौरे पर वापसी करना चाहते हैं।

दूसरी ओर, एमआई ने एक और विदेशी खिलाड़ी के रूप में उमरजई को जोड़ा है, जो टीम में गहराई जोड़ता है।

SA20 2025 सीज़न के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट्स में न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी एमआई केप टाउन में शामिल होंगे। केप टाउन के साथ जुड़ने पर बोल्ट ने कहा कि, "एमआई, एमआई अमीरात, एमआई न्यूयॉर्क और अब एमआई केप टाउन। मैं SA20 के आगामी सीजन में ब्लू और गोल्डन कलर पहनूंगा। सुंदर न्यूलैंड्स में खेलना विशेष होने वाला है। 

बोल्ट, स्टोक्स और उमरजई के MI टीम में शामिल करने का मतलब है कि कायरन पोलार्ड, जिन्होंने 2024 में MI केपटाउन को लीड किया था, वो, सैम करन, ओली स्टोन और लियाम लिविंगस्टोन को विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में नहीं रखा जायेगा। वहीं फ्रेंचाइजी ने राशिद खान, क्रिस बेंजामिन और नुवान तुषारा को MI केपटाउन ने रिटेन कर लिया है। 

SA20 2025 में इंग्लैंड के कई खिलाड़ी जैसे जो रूट (पार्ल रॉयल्स), ओली पोप (प्रिटोरिया कैपिटल्स), जॉनी बेयरस्टो (जॉबर्ग सुपर किंग्स), क्रिस वोक्स (डरबन सुपर जाइंट्स), और जैक क्रॉली (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) खेलते हुए दिखाई देंगे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार