SA20 2025: MI केपटाउन ने पोलार्ड को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता, वजह का हो गया खुलासा

Updated: Fri, Aug 16 2024 19:23 IST
Image Source: Google

SA20 2025 का तीसरा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा। हालांकि सीजन की शुरुआत होने में अभी कुछ महीने रह गए है। हालांकि इससे पहले एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि फ्रेंचाइजी वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज कर देगी जिस पर आज मोहर लग गयी है। 

रिपोर्टों के अनुसार, MI केप टाउन ने ILT20 के साथ शेड्यूलिंग टकराव के कारण SA20 सीजन 3 से पहले पोलार्ड को रिलीज कर दिया, जहाँ वह MI अमीरात के लिए खेलते हैं। एमआई केप टाउन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोलार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "लीजेंड के बारे में सोचें, पोलार्ड के बारे में सोचें। एमआई केप टाउन फैमिली में कदम रखने के लिए धन्यवाद।" केप टाउन स्थित फ्रेंचाइजी के पास पिछले दो सीज़न में स्टार क्रिकटरों से भरी हुई लाइनअप थी। हालाँकि, वे पिछले दोनों सीज़न में सबसे निचले स्थान पर रहे थे। पोलार्ड ने हालिया सीजन में टीम की कप्तानी की थी। 

आपको बता दे कि 37 वर्षीय पोलार्ड इंटरनेशनल लीग टी20 2025 सीजन में एमआई अमीरात के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 11 जनवरी से 9 फरवरी 2025 तक अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। इस बीच, SA20 2025 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 तक खेला जाना है। इसी कारण MI केप टाउन ने उन्हें रिलीज कर दिया है। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

SA20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने पुष्टि की कि SA20 2025 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 1 अक्टूबर को केप टाउन में होगी, जिसमें कुल 13 स्लॉट भरे जाने बाकी हैं। SA20 के तीसरे सीजन में छह टीमें - सनराइजर्स ईस्टर्न केप, मुंबई इंडियंस केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स, जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जाइंट्स - खिताब के लिए आपस में लड़ती हुई नजर आएंगी। अभी तक खेले गए दो सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें