जेम्स नीशम (James Neesham) और एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) के बेहतरीन गेंदबाजी और फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बुधवार (18 जनवरी) सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में जोहानसबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। नीशम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 7 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। सॉल्ट ने 20 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा विल जैक्स ने 16 गेंद में 34 रन बनाए।

Advertisement

इससे पहले सुपर किंग्स की टीम 15.4 ओवर में 122 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। एक समय स्कोर 2 विकेट पर 70 रन था, लेकिन अगले 52 रनों के अंदर पूरी टीम ढेर हो गई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। टीम के 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

कैपिटल्स के लिए जेम्स नीशम ने 7 रन देकर 3 विकेट और नॉर्खिया ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दोनों ने 19 रन खर्च कर के आधी विरोधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा आदिल रशीद ने दो, वहीं ईथन बोश और मिगल प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार