OMG: भारत को मिला ऐसा बल्लेबाज जिसने किया क्रिकेट के भगवान सचिन को मोहित

Updated: Fri, Sep 23 2016 21:13 IST

मुंबई, 23 सितम्बर। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खेल की तारीफ की है। इस बात का खुलासा सुशांत ने खुद किया है। यह फिल्म 30 सिंतबर को सिनेमाघरों में आएगी। 

360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स के फैंस के लिए बड़ी बुरी खबर

फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत ने मुबंई के बांद्रा कुर्ला खेल परिसर में इसके लिए पसीना बहाया। एक कार्यक्रम के दौरान सुशांत ने बताया कि वह जब अभ्यास कर रहे थे भी सचिन ने उन्हें देखा और किरण मोरे से उनके खेल की तारीफ की। 

OMG: धोनी की फिल्म में विराट कोहली का किरदार निभा रहा है यह बड़ा अभिनेता

सुशांत ने कहा, "मैं उनसे नहीं मिला। मैं तो बस बांद्रा-कुर्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में अभ्यास कर रहा था। सचिन सर ने मुझे देखा और किरन मोरे से पूछा कि वो लड़का किसके लिए खेलता है। इतना ही मेरे लिए काफी था।"

OMG: रवि अश्विन बने टेस्ट में विराट कोहली से बड़े बल्लेबाज

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर मोरे ने इस फिल्म के लिए सुशांत को तैयार किया है और बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के गुर सिखाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें