22 मार्च, मुंबई (CRICKETNMORE)। मुंबई टी20लीग के फाइनल में शिवाजी पार्क लायन्स टीम को हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि शिवाजी पार्क लायन्स टीम  के मेंटोर विनोद कांबली हैं।

Advertisement

ऐसे में जब मैच खत्म हुआ और सभी खिलाड़ी और कोच पुरस्कार ग्रहण कर रहे थे तो एक नजारा ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गए।

Advertisement

हुआ ये कि पुरस्कार लेने के क्रम में जब कांबली का नंबर आया तो कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली को देने वाला मेडल पास में खड़े सचिन तेंदुलकर को दे दिया। ऐसे में जब तेंदुलकर ने विनोद कांबली को मेडल गले में पहनाया तो कांबली सचिन के पैरों पर गिर पड़े।

जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने कांबली को उठाकर गले से लगा लिया। गौरतलब है काफी समय से विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के रिश्ते अच्छे नहीं थे लेकिन अब कुछ समय से दोनों ने मिलकर अपने रिश्ते सुधार लिए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आपको बता दें कि साल 2009 में एक टीवी प्रोग्राम में कांबली ने सचिन के बारे में कहा था कि उन्होंने विनोद कांबली के करियर को बचाने में कोई मदद नहीं करी थी। जिसके बाद जब सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट लिया तो उन्होंने अपने फाइनल स्पीच में कांबली का नाम नहीं लिया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार