7 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के बारे में एक ऐसा राज खोला है जो कोई नहीं जानता था.

OMG: तीसरे टेस्ट मैच से पहले कोहली ने खोल दी ये राज जो न्यूजीलैंड के लिए होगा फायदेमंद

Advertisement

सचिन तेंदुलकर को IDBI का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने अपने फिटनेस को लेकर बात की इसके साथ – साथ सचिन ने पुराने दिनों को भी ताजा करते हुए कहा कि वो जब स्कूल में थे जो लगभग 12 घंटे क्रिकेट का अभ्यास किया करते थे.

Advertisement

इसके अलावा सचिन से मीडिया ने पुंछा कि जब कभी भी आपको गेंद से चोट लगती थी तो आप कभी दिखाते नहीं थे कि आपको दर्द कर रहा है। इसके पीछे क्या कारण है।

सचिन ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहता था जिसके कारण जब कभी भी मुझे चोट लगती तो मैं उसपर ध्यान नहीं देता। सचिन ने आगे कहा कि अगर वो इस बात पर जोर देते तो गेंदबाज मुझे डराने के लिए उसी दिशा में गेंद करता । ये मेरा गेंदाबाज को बहकाने का तरीका होता था।

क्विंटन डि कॉक ने रचा वनडे में हैरतअंगेज रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा

सचिन ने ये भी कहा कि मैं मैदान पर खामोश रहकर अपने तरफ से अच्छा खेल दिखाना चाहता था।

फाफ डु प्लेस्सिस ने रचा वनडे में बड़ा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Advertisement

सचिन इन दिनों सुर्खियों में इस बात को लेकर भी रहे हैं कि उन्होंने ओलंपक और  पैरालिंपिक्स में  मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अपने तरफ से उपहार भी दिया था।

क्रिकेट से अलग होने के बाद भी सचिन आज भी क्रिकेट प्रेमियों के चहेते बने हुए हैं और जब कभी भी वो खबर में आते हैं तो क्रिकेट प्रेमी सचिन के बारे में पढ़न चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार