16 अक्टूबर। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है। एक बार फिर क्रिकेट फैन्स को उनके आदर्श क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग, मुरलीधरन जैसे महान दिग्गज एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपने मनपंसद गेम को खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

सभी महान दिग्गज रोड सेफ्टी के लिए जागरूकता अभियान के तहत खेली जाने वाली वर्ल्ड सीरीज में मैदान पर खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस सीरीज का मकसद रोड सेफ्टी को प्रमोट करना होगा।

इस ऐतिहासित सीरीज में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग, मुरलीधरन जैसे महान दिग्गज के साथ - साथ तिलकरत्ने दिलशान, साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, जैक कैलिस, ब्रेट ली जैसे दिग्गज मैदान पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं। 

महाराष्ट्र सरकार के सड़क परिवहन विभाग के साथ काम करने वाली संस्था, ‘शांत भारत सुरक्षित भारत’ लीग के शुरुआती संस्करण का फरवरी 2020 में आयोजन करेगी। 

इस सीरीज का पहला मैच 2 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक मुंबई में खेले जाएगा। इस ऐतिहासिक सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के शेड्यूल की घोषणा जल्द की जाने की उम्मीद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार