3 अगस्त। विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक जमाकर इतिहास रच दिया। कोहली ने यह शतक उस दौरान जमाया जब भारत की टीम की आधी टीम 100 रनों पर आउट हो गई थी।
Advertisement
कोहली की इस शानदार शतक की चर्चा हर जगह हो रही है। सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह ने कोहली के इस शतक की चर्चा ट्विटर पर की है।
गौरतलब है कि कप्तान के तौर पर भी विराट कोहली ने 15 शतक जमा दिए हैं। भारत के तरफ से कोहली टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन हैं तो वहीं वर्ल्ड के तीसरे कप्तान हैं जिनके नाम टेस्ट में सर्वाधिक शतक दर्ज है।
इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ ग्रीम स्मिथ (25) और रिकी पोटिंग (19) शतक कप्तान के तौर पर जमाए हैं। कोहली की शतकीय पारी ने साबित कर दिया है कि वर्तमान में वो बेस्ट बल्लेबाज हैं।