100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले महान सचिन तेंदुलकर अपने करियर में कई बार 90s में ही आउट हो गए वर्ना उनके नाम पर 100 नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा शतक होते। सचिन कई बार 90 और 100 के बीच में आउट हुए लेकिन उनके पास 2009 में अपना 46वां वनडे शतक बनाने का शानदार मौका था। मगर दिनेश कार्तिक की वजह से वो ये शतक नहीं लगा पाए और 96 के स्कोर पर दूसरे छोर पर खडे़ रह गए।

Advertisement

ये घटना भारत और श्रीलंका के बीच 2009 में खेले गए कटक वनडे के दौरान देखने को मिली थी जब भारतीय टीम जीत के लिए 240 रनों का पीछा कर रही थी और 41 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 226/3 था। तेंदुलकर ने 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लिया और 90 के पार पहुंच गए। उनके साथी दिनेश कार्तिक अंतिम चार गेंदें रोककर सचिन को शतक के लक्ष्य तक पहुंचा सकते थे। हालांकि, उन्होंने उस ओवर में छक्का लगा दिया, जिससे जीत के लिए भारत को सिर्फ सात रनों की जरूरत थी।

Advertisement

अगले ओवर में सचिन ने एक चौका और एक रन लिया जिसके चलते वो 96 पर पहुंच गए। ऐसे में सभी जानते थे कि कार्तिक ओवर की हर गेंद को रोकेंगे लेकिन लसिथ मलिंगा ने 96 पर फंसे सचिन के इरादों पर पानी फेरते हुए कार्तिक के पैड्स पर गेंद डाली और गेंद कार्तिक के बल्ले का किनारा लेते हुए बाउंड्री के पार चली गई। ये चौका लगाने के बाद कार्तिक खुद से काफी खफा दिखे क्योंकि दूसरे छोर पर सचिन 96 पर खड़े रह गए और उनकी वजह से शतक नहीं लगा पाए।

हालांकि, अपना शतक ना हो पाने के बाद भी सचिन ने परवाह नहीं की और भारत के मैच जीतने के बाद अन्य खिलाड़ियों से खुशी से हाथ मिलाया। ये मैच खत्म होने के बाद कार्तिक की काफी आलोचना हुई और फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक सब ने कार्तिक को सचिन का शतक ना पूरा होने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया, जो कि कहीं न कहीं सही भी था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार