20 नवंबर। भारत अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने को तैयार है जो 22 से 26 नवंबर के बीच यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेटर से लेकर भारतीय फैन्स भी इस ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि हर तरफ एक ही चर्चा हो रही है कि आखिर में पिंक गेंद के सामने बल्लेबाज किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में सचिन ने पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर अपनी बात कही है।

Advertisement

खासकर शाम के वक्त पिंक बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल है। उसको लेकर सचिन ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट का आखिरी सेशन सूरज ढलते वक्त शुरू होगा। इस दौरान फ्लड लाइट्स जलेंगी जिससे गेंद कुछ हरकत कर सकती है। सचिन ने कहा कि उस वक्त गेंद क्या हरकत करती है ये मैच के दौरान ही पता चलेगा। 

वैसे सचिन ने ये जरूर रहा कि पिंक बॉल ज्यादा स्विंग होगी लेकिन रिवर्स स्विंग होगी या नहीं इस बारे में कहना मुश्किल है अभी। सचिन को भरोसा है कि पिंक बॉल से भारतीय गेंदबाज और भी ज्यादा घातक साबित होंगे।

इसके साथ - साथ सचिन ने कहा कि शाम के वक्त गेंद की सीम बल्लेबाज को कम दिखती है और ये काफी अहम पहलू पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान होगा।  सचिन के कहा कि अच्छे बल्लेबाज सीम और गेंदबाज की कलाई और उंगलियों गेंदबाजी करते वक्त देखकर गेंद को पढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब गेंद की सीम ही ना दिखे तो यकिनन बल्लेबाजों को लिए मुश्किल होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार