26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमानों द्वारा मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर के बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया।
Advertisement
इसके बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया और साथ ही भारतीय वायु सेना को भी सलाम किया किया।
सचिन ने ट्वीट किया,“ हमारी अच्छाई को हमारी कमजोरी मत समझना, मैं भारतीय वायु सेना को सलाम करता हूं, जय हिंद।
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में ये कार्रवाई की गई है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे।