14 दिसंबर। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाल कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले विकेट के लिए 100 रनों से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर ली है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने एरोन फिंच को 50 रन के नीजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। 107 रन पर कंगारू टीम का पहला विकेट गिरा है।

Advertisement

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को देखकर ट्विट करते हुए कंगारू टीम को सलाह दे डाली है।

सचिन ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज सकारात्मक क्रिकेट खेली है। महान सचिन ने आगे लिखा कि इस सीरीज में बने रहने के लिए कंगारू टीम को इसी मनोदशा के साथ खेलनी होगी।

गौरतलब है कि पहला टेस्ट मैच जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम हारी थी उससे कंगारू खिलाड़ियों के बॉडी लैंग्वेज पर सवाल खड़े हुए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार