महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, मास्टर ब्लास्टर भी अब उन पूर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं जिन्होंने भारत में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर अपनी पंसदीदा चार टीमों को चुना है, जो कि इस साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

Advertisement

आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर अपने अनुसार विश्व कप की सबसे मजबूत चार टीमों के नाम बताते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम इस साल वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल सकती है।

Advertisement

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर का यह मानना है कि यह चारों की टीमें काफी बैलेंस और बेहतर हैं। इनके पास अनुभवी से लेकर युवा, स्पिन से लेकर पेस, सभी तरह से टीम को मजबूत करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जिस वजह से वह टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार बन जाती है। यह भी बता दें कि भारत ने अपना पिछला वर्ल्ड कप यानी साल 2011 का वर्ल्ड कप भी भारत में ही जीता था, यही वजह है भारत को सभी ने प्रबल दावेदार बताया है।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि 50 ओवर वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बीते गुरुवार (5 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को बेहद ही आसानी से 9 विकेट से धूल चटा दी। कीवी टीम ने वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत कर दी है, वहीं अब इंग्लैंड अपना दूसरा मुकाबला जीतकर वापसी करना चाहेगा। बता करें अगर भारतीय टीम की तो वह अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को खेलेगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार