Syed Mushtaq Ali Trophy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल कर लिया गया है। अर्जुन तेंदुलकर 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि प्रैक्टिस मैचों के दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था।  

Advertisement

चार स्क्वाड से जुड़े आठ अभ्यास मैचों को देखने के बाद, सलिल अंकोला की अगुवाई वाली चयन समिति ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें अर्जुन का नाम शामिल नहीं था। बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई ने टीम को 20 खिलाड़ियों का चयन करने के लिए कहा था लेकिन अब उन्होंनें टीम में 22 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दे दी है। 

Advertisement

इस फैसले के बाद ही अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया गया है। 21 साल के अर्जुन प्रैक्टिस मैच में काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे और बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर ने टीम D के लिए 4 मैच खेले जिनमें बल्ले और गेंद दोनों से ही उनका प्रदर्शन खराब रहा था। 

अर्जुन ने 4 मैच में 4 विकेट चटकाए वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वह महज 7 रन ही बना सके। मुंबई इंडियस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। अर्जुन सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार