Arjun Tendulkar IPL Debut: महान सचिन तेंदुलकर के 22 साल के लड़के अर्जुन तेंदुलकर IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू कर सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू करने की संभावना काफी ज्यादा है और इस बात की भनक उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से लग रही है। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में अब कुछ बचा भी नहीं है प्लेऑफ की रेस से रोहित शर्मा की टीम बाहर हो चुकी है। ऐसे में हिटमैन ने पिछले मैच में इस बात को ठोककर कहा भी था कि वो ज्यादा से ज्यादा नए लड़कों को टीम में मौका देने के बारे में विचार कर रहे हैं।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। अर्जुन का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की खुशी जाहिर की थी। अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने पर खुश थे लेकिन, लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया था।

Advertisement

शिवेंद्र नाम के एक यूजर ने अर्जुन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'ये क्या खबर छपी है अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'ये बॉलीवुड वाला नेपोटिज्म हो गया है अब विराट की बेटी भी क्रिकेट खेलेगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करो तुम हमेशा मुंबई में रहोगे अर्जुन बस तुम्हें खिलाएंगे नहीं वो अलग बात है।'

बताते चलें कि अर्जुन तेदुंलकर के पिता सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा सचिन के बल्ले से 100 इंटरनेशनल शतक निकले हैं। बेटे अर्जुन पिता के नाम को कितना आगे लेकर जा पाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा। फैंस जूनियर अर्जुन को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार