24 अगस्त (CRICKETNMORE) दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाले आईडीबीआई फेडरल लाइफ इन्श्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन में दिनेश्वर मोर्गा अपना खिताब बचाने उतरेंगे। 25 साल के मोर्गा पहले ही 21 किलोमीटर में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। मोर्गा को प्रश्रम भोई से चुनौती मिल सकती है, जो पिछले साल मोर्गा से केवल पांच सेकेंड पीछे रहे थे। 

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इन्श्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेसेडर सचिन बीकेसी में जियो गार्डन्स से हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

मैराथन में रिकॉर्ड 17500 धावक हिस्सा लेंगे, जिसमें 4500 महिलाएं भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार