सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के सबसे बड़े आइकन में से एक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 साल तक अपना जलवा बिखेरने वाले सचिन तेंदुलकर को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर से जुड़ी बातें और किस्से फैंस बड़े चाव से सुनते और पढ़ते है। इस आर्टिकल में शामिल है सचिन की टोपी से जुड़ा वो किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। सचिन तेंदुलकर फील्डिंग के दौरान फ्लॉपी हैट यानी गोल टोपी का इस्तेमाल करते थे। 

Advertisement

देखने में तो ऐसा लगता था कि सचिन तेंदुलकर फ्लॉपी हैट को स्टाइल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, ये सचिन तेंदुलकर की एक मजबूरी थी। बात 2007 की है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के रास्ते में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने सिंगापुर हवाई अड्डे पर एक नई लॉन्च की गई मॉइस्चराइजिंग क्रीम खरीदी। 

Advertisement

शुरुआत में सचिन को उस क्रीम के इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन, मेलबर्न में शुरुआती टेस्ट मैच के दौरान उन्हें चेहरे पर जलन महसूस हुई। हरभजन सिंह जिनके पास भी वही मॉइस्चराइजिंग क्रीम थी जो सचिन के पास थी उन्हें ऐसी कोई समस्या नहीं हुई थी। ऐसे में तेंदुलकर ने सोचा कि मालिश के कारण ऐसा हुआ होगा था या फिर तौलिया पर इस्तेमाल किया जाने वाला डिटर्जेंट इसका कारण होगा।

दिन-ब-दिन सचिन तेंदुलकर की ये समस्या बढ़ती ही चली गई। यह इस हद तक पहुंच गई कि तेंदुलकर का चेहरा लाल और सूज गया। यह समस्या उनके लिए परेशान करने वाली बन गई और इसने उनके बच्चों के प्रति चिड़चिड़े व्यवहार को भी जन्म दिया। सचिन ने राहत के लिए सिडनी में एक डॉक्टर से सलाह ली। 

Advertisement

तभी डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि उनको मॉइस्चराइजिंग क्रीम या फिर अन्य किसी भी प्रकार की क्रीम से एलर्जी है। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर मैदान पर फ्लॉपी टोपी पहनकर फील्डिंग के लिए उतरने लगे थे। सचिन तेंदुलकर ने अपने चेहरे को धूप से बचाने के लिए ऐसा किया था। ज्यादा एहतियात के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार