पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के संन्यास को लेकर उन पर निशाना साधा है। 29 वर्षीय आमिर ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और यह स्पष्ट कर दिया था कि वो तब तक वापसी नहीं करेंगे जब तक कि मौजूदा टीम प्रबंधन बदला नहीं जाता।

Advertisement

अजमल ने क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत के दौरान कहा, “वह जो कह रहा है, उससे ऐसा लगता है कि उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। लेकिन मुझे नहीं पता कि उनके और टीम प्रबंधन के बीच क्या हुआ। वह कह रहा है कि मिस्बाह और वकार के मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच का पद छोड़ने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। ऐसे प्लेयरों के साथ ऐसा ही होता है, जैसा इसके साथ हुआ है।"

Advertisement

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी का कोच को हटाने के लिए कहना सही नहीं है। आमिर को इस तरह की मांग करने से पहले अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए था और अपनी जगह पक्की करनी चाहिए थी।'

इसके अलावा सईद अजमल का यह भी मानना है कि मोहम्मद आमिर ने बहुत जल्दी और बेहद हताशा में संन्यास लेने का फैसला किया। उनका मानना है कि तेज गेंदबाज स्थिति को थोड़ा और परिपक्व तरीके से संभाल सकता था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार