Pakistan vs Sri Lanka Super 8: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के जड़े।

Advertisement

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फरहान ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे। फरहान के मौजूदा वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 95.75 की औसस और 160.92 की स्ट्राईक रेट से 383 रन बनाए हैं।

एक एडिशन में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर आ गए हैं। उन्होंने मौजूदा एडिशन में चौथा पचास प्लस स्कोर बनाकर मैथ्यू हेडन, विराट कोहली, बाबर आजम की बराबरी की। बता दें कि कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार यह कारनामा किया था।

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

फरहान दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। इसके अलावा क्रिस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दो शतक लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मिलकर श्रीलंका को धमाकेदार शुरुआत दी।  दोनों ने मिलकर 15.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप में किसी बी विकेट के लिए सबसे बड़ी साजेदारी है। फरहाने के अलावा फखर ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार