RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए सुदर्शन ने 58 गेंदों  में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े। 

Advertisement

सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन

अपनी पारी में 72वां रन पूरा करते ही सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 47 पारियों में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस केल (48 पारी) को पीछे छोड़ा। 

2000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम पारियां

47 - साई सुदर्शन*

48 - क्रिस गेल

52 - शॉन मार्श

57 - ऋतुराज गायकवाड़

60- केएल राहुल

बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों में 2000 आईपीएल रन

बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे कम गेंदों में 2000 आईपीएल रन पूरे करने के मामले में सुदर्शन छठे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 1361 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है। 

2000 आईपीएल रन के लिए ली गई सबसे कम गेंदें (भारतीय)

1193 - अभिषेक शर्मा

1211 - वीरेन्द्र सहवाग

1306 - ऋषभ पंत

1326 - यशस्वी जयसवाल

1353 - यूसुफ़ पठान

1361 - साई सुदर्शन*

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की शुरूआत धमाकेदार रही और सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल ने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। 

यह आठवीं बार है जब सुदर्शन और गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सुदर्शन और गिल की जोड़ी तीसरे नंबर पर आ गई है। 

इस पारी के बाद सुदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब 7 पारियों में 33.57 की औसत और 155.63 की स्ट्राईक  रेट से 235 रन हो गए हैं।। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार