Sai Sudharsan Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला (IPL 2026 Final) रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में GT के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 24 साल के साईं साल 2026 के IPL में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और अब तक 16 मैचों में अपनी टीम के लिए 47.33 की औसत और 159.55 की स्ट्राइक रेट से 710 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और आठ हाफ सेंचुरी लगाई।
खास बात ये है कि आज साईं IPL19 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के सामने 67 रनों की पारी खेलते हैं, तो वो राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ देंगे और मौजूदा टूर्नामेंट में 777 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
IPL 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 16 मैचों में 776 रन
- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) - 15 मैचों में 722 रन
- साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 16 मैचों में 710 रन
- हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 15 मैचों में 624 रन
- ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 15 मैचों में 602 रन
ध्यान दें कि ऐसा करते हुए वो ऑरेंज कैप जीतेंगे और IPL इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बनेंगे जिन्होंने लगातार दो सीजन में ऑरेंज कैप जीता होगा। साईं ने पिछले सीजन 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। बात करें IPL के दो लगातार सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की तो वो महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल हैं।
रिकॉर्ड लगातार दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाला खिलाड़ी
- 2011: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 608 रन
- 2012: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 733 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस की पूरी स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।