आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 51वां मुकाबला शुक्रवार, 2 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के पास MI के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीन कर अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैचों में 475 रन बनाते हुए टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप अपने सिर सजाया है, लेकिन अब साईं सुदर्शन SKY के सिर सजा ऑरेंज कैप छीन कर अपने सिर पर सजा सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऐसा करने के लिए साईं को सिर्फ और सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 रन बनाने होंगे। ऐसा करते ही साईं के नाम आईपीएल 2025 में 476 रन हो जाएंगे और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ते हुए नंबर-1 की पॉजिशन प्राप्त कर लेंगे। फिलहाल वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

IPL 2025 में 500 रन पूरे कर सकते हैं साईं सुदर्शन

ये भी जान लीजिए कि 23 वर्षीय साईं के पास आईपीएल 2025 में सबसे पहले 500 रन पूरे करने बड़ा मौका भी है। वो IPL 2025 में अब तक 9 मैच खेलते हुए 456 रन बना चुके हैं। यानी अगर वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज 44 रनों की इनिंग खेलते हैं तो मौजूदा सीजन में सबसे पहले 500 रन पूरे का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि साईं SRH के खिलाफ धमाच मचाकर ये रिकॉर्ड और ऑरेंज कैप अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

Gujarat Titans XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णआ, इशांत शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार