इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 47वां मुकाबला सोमवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस के यंग बैटर साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) RCB के दिग्गज बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) से ऑरेंज कैप छीन कर अपने सिर सजा सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा हो सकता है। दरअसल, साईं सुदर्शन मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए 8 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन ठोक चुके हैं। ऐसा करते हुए वो टूर्नामेंट में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अगर वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के मैदान पर सिर्फ 27 रनों की इनिंग भी खेलते हैं तो वो विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन कर अपने नाम कर लेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए अब तक 10 मैचों में 63.28 की औसत से 443 रन बनाए हैं। वो साईं से 2 इनिंग ज्यादा खेलते हुए सिर्फ 26 रन आगे हैं। बात करें अगर सूर्युकमार यादव की तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और अब तक 10 इनिंग खेलते हुए 61 की औसत से 427 रन जड़ चुके हैं।

साईं सुदर्शन कर सकते हैं विराट के रिकॉर्ड की बराबरी

ये भी जान लीजिए कि अगर साईं सुदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए एक अर्धशतकीय पारी खेलते हैं तो वो मौजूदा सीजन में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने अब तक 10 इनिंग में 6 अर्धशतकीय पारी खेली है, वहीं साईं सुदर्शन ने 8 इनिंग में 5 बार ये कारनामा किया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

Gujarat Titans XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार