Rishabh Pant Injury Update: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते बुधवार, 23 जुलाई टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बुरी तरह चोटिल हो गए। गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने ऋषभ पंत की इंजरी पर खुलकर बात की।

Advertisement

साईं ने कहा, "ऋषभ पंत निश्चित रूप से बहुत दर्द में थे। वो स्कैन के लिए गए हैं और हमें रातभर में जानकारी (ऋषभ पंत की चोट) मिल जाएगी, शायद कल तक जानकारी मिल जाएगी।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "जाहिर है, हमे बड़ा नुकसान होगा (अगर वो गंभीर रूप से चोटिल होते हैं।), क्योंकि आज वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे और हमें एक बल्लेबाज की भी कमी होगी। अगर वो वापस नहीं आए तो इसके नतीजे जरूर होंगे, लेकिन जो बल्लेबाज अभी खेल रहे हैं और कुछ और ऑलराउंडर भी टीम में हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे ताकि हम उस नुकसान को बहुत अच्छी तरीके से संभाल सकें।"

बता दें कि BCCI ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए फैंस को ऋषभ पंत की चोट पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाज़ी करते हुए दाएं पैर पर चोट लगी। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें मोनिटर कर रही है।"

गौरतलब है कि ऋषभ पंत के साथ दर्दनाक घटना भारतीय पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी। यहां पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की थी, लेकिन ये गेंद सीधे उनके दाहिने पैर पर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराह उठे। बॉल लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई थी और खून निकल रहा था। वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, यही वज़ह रही पंत को 48 गेंदों पर 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन के खेल की तो यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी जिसके बाद टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 83 ओवर खेले और 4 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार