T20 World Cup 2026, USA vs Netherlands: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सैतेजा मुक्कमल्ला ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए पारी को संभाले रखा। अंत के ओवरों में शुभम रंजने ने तेजी से रन बटोरकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला शुक्रवार (13 फरवरी) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नीदरलैंड टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
यूएसए की शुरुआत साधारण रही और शायन जहांगीर 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल और सैतेजा मुक्कमल्ला ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की अहम साझेदारी की। मोनांक पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन जोड़े, जबकि मुक्कमल्ला ने धैर्य के साथ खेलते हुए अर्धशतक पूरा किया।
सैतेजा मुक्कमल्ला ने 51 गेंदों में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद शुभम रंजने ने जिम्मा संभाला और सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन जोड़े और अंत तक टिके रहे। शुभम रंजने ने इस दौरान 24 गेंदों में तेज नाबाद 48 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 196 रन तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा काइल क्लेन, फ्रेडरिक जैक क्लासेन और लोगन वैन बीक को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
यूएसए (प्लेइंग इलेवन): शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नौस्थुश केन्जीगे, अली खान।
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेडरिक जैक क्लासेन।