आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सीएसके के लिए सबसे अच्छी खबर महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म रहा। पूरे सीजन में खराब फॉर्म से गुज़रने के बाद, एमएस धोनी ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

क्वालिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी तब बल्लेबाजी करने आए जब चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन चाहिए थे। ऐसे में जब माही ने छक्के के साथ अपनी पारी का आगाज़ किया तो पूरे स्टेडियम में एक अलग सी लहर दौड़ गई। इस दौरान माही की पत्न साक्षी और उनकी बेटी ज़ीवा धोनी को भी इमोशनल होते हुए देखा गया।

Advertisement

साक्षी को ना सिर्फ माही के पहले छक्के पर इमोशनल होते हुए देखा गया बल्कि जब धोनी ने टॉम कुरेन की गेंद पर विजयी चौका लगाया, तब भी साक्षी को अपनी बेटी को गले लगाते हुए देखा गया। ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और फैंस भी इस वीडियो को जमकर शेयर करने लगे।

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद ना सिर्फ स्टेडियम बल्कि सोशल मीडिया पर भी जिस तरह का माहौल था उसे देखकर आप सभी को ये पता चल जाएगा कि सीएसके सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक इमोशन है। अगर आपको फिर भी कोई भी शक हो तो आप आईपीएल 2021 का पहला क्वालिफायर मुकाबला देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार