चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर भी पहुंच गई है। इस मैच के दौरान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी स्टैंड्स में मौजूद थीं और उन्होंने लाइव मैच के दौरान ही सीएसके से एक मांग कर डाली।

Advertisement

साक्षी ने रविवार शाम को इस मैच के दौरान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मैच जल्दी खत्म करने के लिए कहा। अपनी स्टोरी में साक्षी ने अपने पति धोनी की एक तस्वीर शेयर की और सीएसके के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग करते हुए लिखा, "प्लीज आज मैच जल्दी खत्म करें चेन्नई सुपरकिंग्स। बच्चा आने वाला है, संकुचन शुरू हो गया है। ये एक होने वाली बुआ का अनुरोध है।"

Advertisement

अपनी इस स्टोरी के माध्यम से उनका ये कहना था कि उनकी भाभी (भाई की पत्नी) बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसलिए, मैच जल्दी ख़त्म होने से उसे उनके पास जल्दी जाने में मदद मिलेगी। साक्षी की इस स्टोरी पर फैंस बहुत सारे रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (98), डेरिल मिचेल (52) और शिवम दुबे (नाबाद 39) की पारियों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 18.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। एडेन मार्करम (32) और हेनरिक क्लासेन (20) के अलावा कोई औऱ ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। गेंदबाजी में चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

Also Read: Live Score

इस धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई की टीम लंबी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले चेन्नई छठे नंबर पर थी। नौ मैच में पांचवीं जीत के बाद चेन्नई का नेट रनरेट +0.810 हो गया है। इसके अलावा हैदराबाद को नुकसान हुआ है औऱ टीम फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। मैच से पहले टीम तीसरे नंबर पर थी। नौ मैच में चौथी हार के साथ हैदराबाद का नेट रनरेट +0.075 हो गया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार