डरबन, 7 जून | साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक को लगता है कि कोविड-19 के बीच अगर क्रिकेट शुरू होता है और बायो सिक्योर वातावरण में खेला जाता है तो सलाइवा के उपयोग से कोई परेशानी नहीं होगी। आईसीसी की क्रिकेट समिति ने हाल ही में सलाइवा को बैन करने की सिफारिश की है लेकिन गेंद को चमकाने के लिए पसीने के उपयोग की मंजूरी दे दी है।

Advertisement

पोलक ने फॉलोइंग ऑन क्रिकेट पोडकास्ट पर कहा, "मुझे लगता है कि जो वातावरण बनाया जाएगा वो बबल की तरह होगा। लोगों की जांच की जाएगी, वह दो सप्ताह के कैम्प में जाएंगे जहां वे सिर्फ बैठेंगे और देखेंगे कि उनका शरीर किस तरह से बदलता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर वायरस के लक्षण नहीं होते हैं तो इसके बाद गेंद को चमकाने का मुद्दा नहीं रहता क्योंकि आप बबल में हो और जिससे भी संपर्क में आओगे उसे वायरस नहीं होगा। इसलिए आप सामान्य प्रक्रिया में खेल सकते हो।"

वेस्टइंडीज अगले महीने बायो सिक्योर वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

पोलक ने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शक भी नहीं होंगे इसिलए वे लोग जितनी भी जगह जाएंगे वो साफ की गई होगी और उस पर स्प्रे किया जाएगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार