Salman Ali Shares His Player of the Match Award with Saim Ayub: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के लिए इस मैच में सैम अयूब (Saim Ayub) ने शतक लगाया जबकि ऑलराउंडर सलमान आगा (Salman Agha) ने ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए पहले गेंद से 4 विकेट लिए और बाद में अविजित 82 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया।

Advertisement

सलमान को उनके शानदार ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की तरह बड़ा दिल दिखाते हुए अपने साथी सैम अयूब को प्लेयर ऑफ द मैच दे दिया। गौतम गंभीर ने भी अपने खेल के दिनों में उस समय युवा विराट कोहली को अपना प्लेयर ऑफ द मैच देकर फैंस का दिल जीत लिया था। 

Advertisement

अयूब ने इस मैच में शानदार 109 रन बनाए और आगा ने 4 विकेट के साथ-साथ 82 रन भी बनाए। आगा ने मैच के बाद कहा, "हम मुश्किल स्थिति में थे, लेकिन हमने एक-एक ओवर खेलने का फैसला किया और आगे बढ़ते रहे। उनकी (अयूब की) पारी ने खेल को गति दी। वो नई गेंद के साथ आए और उनके पास जोड़ीदार नहीं थे। जिस तरह से उन्होंने तेज गेंदबाजों को खेला और इस पिच पर शतक बनाया, वो अद्भुत था।"

वहीं, अयूब ने कहा कि उन्होंने अपनी पारी में विश्वास बनाए रखा और अपनी पारी के दौरान मार्गदर्शन करने के लिए आगा को धन्यवाद दिया। अयूब ने कहा, "जाहिर है कि ये मुश्किल है। हम चार विकेट खो चुके थे और इस पिच पर आपको विश्वास बनाए रखने की जरूरत थी। वो (आगा) मुझसे ज्यादा अनुभवी हैं और मेरा मार्गदर्शन कर रहे थे।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। ये अयूब का 3 मैचों में दूसरा शतक था और हाल ही में प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्होंने नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार