24 अक्टूबर को हुए भारत-पाकिस्तान के बड़े मुकाबले के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनके जोड़ीदार गौतम गंभीर ने पटाखों को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद कई लोग इसे अलग-अलग पहलुओं से देख रहे हैं।

सहवाग ने तब ट्वीट करते हुए लिखा था,"दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध है लेकिन कल भारत के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे  फोड़े गए थे। अच्छा वो क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे होंगे, तो दीपावली पर पटाखों में क्या हर्ज है। सारा ज्ञान तब ही याद आता है।"

इसके अलावा भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि जो लोग पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ रहे हैं वो भारतीय नहीं है। गंभीर ने कहा कि वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ हैं।

पाकिस्तान के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सहवाग और गंभीर दोनों की बातों का जवाब देते हुए कहा,"इंटरनेशनल क्रिकेटरों के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। उन्होंने कई समय तक क्रिकेट खेला है और वो खेल की दुनिया के बड़ी हस्ती है। ऐसे लोगों से उम्मीद होती है कि वो लोगों को समझाएंगे। अगर ये लोग इस प्रकार से रिएक्ट करेंगे तो उनके आसपास के लोग ये सोचेंगे कि वो सही बोल रहे हैं।"

बट्ट ने कहा है कि उनके जैसे क्रिकेटरों को सावधान रहना चाहिए और सोच-समझकर बोलना चाहिए। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि जो चीजें किसी के हित में नहीं होती उसे नहीं करना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार