पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट आए दिन क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर कुछ न कुछ राय देते ही रहते हैं। बट्ट ने एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले युवा ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को लेकर तारीफों के पुल बांधे हैं।

Advertisement

गायकवाड़ ने आईपीएल के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक जमाया। मजे की बात ये रही कि उन्होंने अपना शतक पारी की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ छक्का जड़कर पूरा किया।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट्ट ने चेन्नई के बल्लेबाज के बारे में कहा कि इस खिलाड़ी को अपने खेल के बारे में पता है और सबसे बेहतरीन बात है कि इन्हें पता है कि दबाव को कैसे कम किया जाए।

बट्ट ने बयान देते हुए कहा," रुतुराज गायकवाड़ नेचुरल टैलेंट है। उनकी मानसिक शक्ति और खेल की समझ बेहतरीन है और वो जानते हैं कि कैसे खराब समय में दबाव को कम किया जा सकता है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अगर 3-4 गेंद में एक बाउंड्री नहीं लगाते हैं तो वो रिस्क ले लेते हैं और अजीबोगरीब शॉट खेलते हैं। लेकिन गायकवाड़ अलग खिलाड़ी है। वो खराब गेंदों का इंतजार करते हैं और दबाव में नहीं आते। जब वो एक बार सेट हो जाते है तो फिर हवाई शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं।"

24 साल के गायकवाड़ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 छक्के और 7 चौके लगाए और मैच में समां बांधा। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हार गई लेकिन गायकवाड़ ने सीएसके के फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया और फैंस के साथ क्रिकेट दिग्गज भी गायकवाड़ की इस पारी को सराह रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार