Sam Billings All Time XI: इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। सैम बिलिंग्स जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड टीम के लिए कई मुकाबलों में अहम योगदान दिया है उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियो पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। सैम बिलिंग्स की प्लेइंग इलेवन में 4 इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

सैम बिलिंग्स ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी ठीक-ठाक भरोसा जताया है। सैम बिलिंग्स ने अपनी टीम में 2 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सैम बिलिंग्स की ऑल टाइम इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। वहीं टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली सैम बिलिंग्स की टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सैम बिलिंग्स ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम का कप्तान एम एस धोनी को बनाया है। सैम बिलिंग्स की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में ब्रायन लारा, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है। सैम बिलिंग्स की टीम में एकमात्र स्पिनर मुथैया मुरलीथरन हैं। 

कुछ इस तरह से नजर आती है सैम बिलिंग्स की ऑल टाइम इलेवन टीम: रॉबर्ट की, एलेस्टर कुक, रिकी पोटिंग, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, बेन स्टोक्स, एम एस धोनी (विकेटकीपर), डैरेव स्टीवंस, कागिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, मुथैया मुरलीथरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार