India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान 336 रन बनाए। टीम इंडिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने आखिरी 10 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 35 रन बनाए। इंग्लैंड के युवा गेंदबाज सैम कुर्रन को भी हार्दिक के ताबड़तोड़ शॉट का सामना करना पड़ा। 46 वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने सैम कुर्रन की गेंद पर एक के बाद एक दो छक्के लगाए वहीं पंत ने भी गेंदबाज के ओवर में एक छक्का जड़ दिया।

Advertisement

लगातार पिटाई के बाद सैम काफी ज्यादा झल्ला गए थे और ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें हार्दिक पांड्या से उलझते हुए देखा गया था। हार्दिक ने सैम कुर्रन की अंतिम गेंद पर भी छ्क्का मारने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए जिसके बाद सैम कुर्रन गुस्से में कुछ बड़बड़ात हुए दिखे थे।

हार्दिक पांड्या ने सैम कुर्रन की बातों पर जवाब देने की सोची और दौड़कर उनके पास गए और उन्हें जवाब दिया। दोनों के बीच बहस काफी ज्यादा बढ़ने लगी थी आखिर में दोनों को अलग करने के लिए ऑन-फील्ड अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। केएल राहुल ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार