Sam Curran Record: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का 29वां मुकाबला बीते सोमवार, 25 अगस्त को ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने सिर्फ एक विकेट चटकाकर भी आदिल राशिद (Adil Rashid) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में सैम करन ने ओवल इनविंसिबल्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए लंदन स्पिरिट के खिलाफ 20 गेंदों पर सिर्फ 30 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने विपक्षी टीम के सबसे एक्सपीरियंस बल्लेबाज़ों में से एक ओली पोप को विल जैक्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, जो कि 5 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसी के साथ अब सैम करन द हंड्रेड के इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 36 मैचों में 45 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। गौरतलब है कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने इंग्लिश स्पिनर आदिल राशिद को पछाड़ा है जिन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में अब तक नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए 38 मैचों में 44 विकेट चटकाए।

ये भी जान लीजिए कि द हंड्रेड टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड इंग्लिश तेज गेंदबाज़ टाइम मिल्स के नाम दर्ज है जिन्होंने 35 मैचों सदर्न ब्रेव के लिए 51 विकेट झटके हैं। वो द हंड्रेड टूर्नामेंट में 50 या उससे ज्याद विकेट चटकाने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। 

द हंड्रेड में सबसे ज्यादा विकेट

टाइमल मिल्स - 35 मैचों में 51 विकेट

Advertisement

सैम करन - 35 मैचों में 45 विकेट

आदिल राशिद - 38 मैचों में 44 विकेट

बेनी हॉवेल - 40 मैचों में 40 विकेट

Advertisement

टॉम करन - 35 मैचों में 39 विकेट

बता दें कि लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए द हंड्रेड के 29वें मुकाबले सैम करन ने सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी से ही कमाल नहीं किया, बल्कि ओवल इनविंसिबल्स के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 13 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रनों की विस्फोटक पारी भी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात ये भी है कि सैम करन की टीम ओवल इनविंसिबल्स ने ही ये मुकाबला जीता, उन्होंने 78 गेंदों पर 153 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए लंदन स्पिरिट की टीम को धूल चटाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार