इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran) ने सर्रे के लिए खेलते हुए गुरुवार (18 जुलाई) को हैम्पशायर के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2024 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। टी-20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ते हुए कुरेन ने अकेले दम पर सर्रे की टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही सर्रे की टीम ने क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्रे के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कुरेन ने 58 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े। जब कुरेन बल्लेबाजी करने आए तब सर्रे का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन था। 

Advertisement

कुरेन ने डोमिनिक सिबली (27 रन)  के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 86 रन और रोरी बर्न्स (21 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। कुरेन एक छोर से अकेले रन बनाते रहे और टीम को आसानी से जीत दिला दी। कुरेन ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक का पूरा किया औऱ टीम को जीत की दहलीज पार कराई। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैम्पशायर 19.5 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें टोबी एल्बर्ट ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली। इसके जवाब में सर्रे ने 19.1 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार