अलूर (कर्नाटक), 12 अक्टूबर | विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शनिवार को लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए। सैमसन ने विजय हजारे मैच के दौरान यह मुकाम हासिल किया। सैमसन ने गोवा के खिलाफ 129 गेंदों पर 212 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

Advertisement

सैमसन की इस नायाब पारी की मदद से केरल की टीम 50 ओवर में तीन विकेट पर 377 रन बनाने में सफल रही। सैमसन अब विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले बीते साल उत्तराखंड के करणवीर कौशल ने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

इस पारी से पहले सैमसन के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में भी शतक दर्ज नहीं था। सैमसन ने इस पारी के दौरान लिस्ट-ए मैच में भारत के लिए सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। सैमसन ने 200 रन सिर्फ 125 गेंदों पर पूरे कर लिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार