21 नवंबर। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। गौरतलब है कि दिसंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर आने वाली है।  

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैच भारत के दौरे पर आकर खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

Advertisement

ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या धोनी की वापसी होती है या नहीं। इसके साथ - साथ हर किसी की नजर संजू सैमसन पर भी होगी। वैसे खबर ये भी है कि रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सही जानकारी हाथ नहीं लगी है।

टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने खुद को साबित कर दिया है। ऐसे में एक तरफ जहां धवन शानदार फॉर्म में पिछले कुछ समय से नजर नहीं आए हैं ऐसे में ये देखना होगा कि क्या उनकी जगह मयंक ले पाएंगे। वहीं हार्दिक पांड्या पूरी तरह से ठीक नहीं हैं यानि शिवम दुबे को एक बार फिर से मौका मिल सकता है। 

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं ऐसे में उनका सिलेक्शन होना वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ संभावित भारतीय वनडे टीम

 
Advertisement

भारतीय वनडे संभावित टीम- विराट कोहली, शिखर धवन/ मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा/ मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ संभावित भारतीय टी-20 टीम

विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, वॉशिगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार