ओमान में खेली जा रही लेज़ेंड्स लीग क्रिकेट के पांचवें मुकाबले में एशिया लायंस का सामना वर्ल्ड जाएंट्स के साथ हुआ। जहां केविन पीटरसन का ऐसा तूफान आया जो एशिया लायंस को अपने साथ उड़ा कर ले गया। पीटरसन ने आउट होने से पहले सिर्फ 38 गेंदों में 86 रनों की आतिशी पारी खेल डाली।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने 52 साल के सनथ जयसूर्या के साथ ऐसा खिलवाड़ किया जैसा वो इंग्लैंड के लिए खेलते हुए गेंदबाज़ों के साथ करते थे। पीटरसन ने जयसूर्या के एक ही ओवर में चौकों छक्कों की बारिश करते हुए 30 रन बटोर लिए जो लेजेंड्स लीग क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बन गया।

Advertisement

पीटरसन ने अपनी इस आतिशी पारी में कुल 9 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए जिसमें से 3 चौके और तीन छक्के तो सिर्फ जयसूर्या के ही ओवर में आए थे। वहीं, इस मैच की बात करें तो एशिया लायंस ने मैच को जीतने के लिए वर्ल्ड जाएंट्स को 150 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे पीटरसन की टीम ने आसानी से सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही वर्ल्ड जाएंट्स ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को प्रबल कर लिया और अब कल यानि 27 जनवरी को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि कौन सी दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी अब ये मुकाबला ही निर्धारित करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार