नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) बिग बैश लीग (BBL 10) के आगामी सीजन में होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) के लिए खेलते नजर आएंगे। 20 साल के इस खिलाड़ी ने बीबीएल-8 में मेलबर्न स्टार्स की जर्सी पहनी थी। अपने शुरुआती दो सीजनों में लामिछाने ने 20 मैचों में 19.80 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

Advertisement

लामिछाने ने कहा, "बीबीएल-10 के लिए मैं होबार्ट हरिकेन्स के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे आस्ट्रेलिया में हमेशा समर्थन और प्यार मिला है। बीबीएल में जो उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा है वो शानदार है।"

Advertisement

हरिकेन्स के कोच एडम ग्रिफिथ ने कहा कि लामिछाने में उनकी टीम के लिए एक्स फैक्टर बनने की काबिलियत है।

उन्होंने कहा, "हमने देखा है कि संदीप लामिछाने अपनी मिस्ट्री स्पिन से कैसे मैच को बदल देते हैं। वह मैच में कभी भी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह विकेट लेने वाल गेंदबाज हैं जो हमारे गेंदबाजी ग्रुप में एक और विकल्प मुहैया कराएंगे।"

लामिछाने से करार के बाद हरिकेन्स की 10वें सीजन के लिए टीम पूरी हो गई है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार