सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को इस मुकाबले में उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

संदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने इस सीजन के आरसीबी के दो टॉप स्कोरर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को अपना शिकार बनाया। संदीप ने पहले तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पडिक्कल को बोल्ड किया, फिर पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही संदीप ने कई खास कीर्तिमान बनाए।

Advertisement

विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट

संदीप आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सातवीं बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा के रिकॉर्ड को तोड़ा। नेहरा ने आईपीएल में कोहली को 6 बार आउट किया है। 

पावरप्ले मे 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज

संदीप आईपीएल में पावरप्ले में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले संदीप दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच को मिलाकर उनके 51 विकेट हो गए हैं। आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व गेंदबाज जहीर खान के नाम है। जहीर ने पहले 6 ओवरों में 52 विकेट हासिल किए हैं। 48 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद इस शानदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को बहुत मजबूती मिली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार