कोलंबो, 18 जून| श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगामगे ने आरोप लगाया है कि मुंबई में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला फिक्स था। मंत्री के इस दावे के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने सबूत दिखाने को कहा है। दो अप्रैल, 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से जीता था। श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

अल्थगामगे ने न्यूज फस्र्ट से कहा, " साल 2011 में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था। मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था। अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं। यह एक ऐसा खेल था जिसमें श्रीलंका जीत सकता था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं। मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ समूह जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे। हालांकि, कुछ समूह निश्चित रूप से खेल को फिक्स करने में शामिल थे।"

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में संगाकारा टीम के कप्तान थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपों की तह तक पहुंचना सबसे अच्छी बात है।

संगाकारा ने न्यूज फस्र्ट से कहा, " किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है और वे इसकी तह तक जा सकते हैं। यह कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार