पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक हैरान करने वाला बयान दिया है। मांजरेकर चाहते हैं कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को खिलाए। इसका कारण ये है कि मांजरेकर अभी तक वेंकटेश अय़्यर को ऑलराउंडर नहीं मानते हैं।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, मांजरेकर ने बताया कि अय्यर को अभी एक ऑलराउंडर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन वो निश्चित रूप से बीच में 4-5 ओवर के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जयंत यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को गेंदबाज़ों के रूप में चुना है।

Advertisement

मांजरेकर ने कहा, "मेरा मानना है कि भारत को पांच गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए। वेंकटेश अय्यर छठे गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं। युजवेंद्र चहल और जयंत यादव स्पिन गेंदबाजी विकल्प होंगे, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर अन्य विशेषज्ञ गेंदबाज होंगे।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि वेंकटेश अय्यर अभी तक एक ऑलराउंडर हैं। लेकिन वो शायद 4-5 ओवर कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उसकी बल्लेबाजी के बारे में कुछ खास है जो टीम इंडिया के काम आ सकता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार